• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू में ‘Sunday on Cycle’ कार्यक्रम का आयोजन।

Published on: 25 May 2026

*आईजीयू में ‘Sunday on Cycle’ कार्यक्रम का आयोजन।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में खेल निदेशालय के द्वारा ‘Sunday on Cycle’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम "फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत" आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में स्वास्थ्य, फिटनेस और एकता की भावना को बढ़ावा देना था।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने कहा कि दैनिक कार्यों में काम की व्यस्तता के चलते हमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलों की गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह एवं खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने भी साइकिल रैली में भाग लेकर सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

साईकिल रैली विश्वविद्यालय परिसर के द्वार २ से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए लाइब्रेरी के सामने समाप्त हुई, जिसमें बच्चों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने “Ride for Fitness, Ride for Fun” के संदेश को आगे बढ़ाते हुए फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

अंत में प्रतिभागियों ने नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।